{"_id":"60d38a858ebc3e32960431cd","slug":"drinking-water-connection-will-be-available-in-cantt-clementtown-city-news-drn382468088","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट क्लेमेनटाउन वासियों के लिए अच्छी खबर, दो-तीन दिन बाद मिलने शुरू हो जाएंगे पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट क्लेमेनटाउन वासियों के लिए अच्छी खबर, दो-तीन दिन बाद मिलने शुरू हो जाएंगे पेयजल कनेक्शन
विज्ञापन
कैंट क्लेमेंटटाउन पेयजल योजना को पूरे हुए लगभग तीन माह हो चुके हैं। योजना के उद्घाटन के इंतजार में कैंट बोर्ड ने अभी तक कनेक्शन देने नहीं शुरू किए। इससे लोगों में नाराजगी है। इस देखते हुए कैंट बोर्ड ने तीन-चार दिन बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
दरअसल, अभी तक कैंट बोर्ड की अपनी कोई पेयजल योजना नहीं थी। लंबे संघर्ष के बाद दो साल पहले रक्षा मंत्रालय ने कैंट बोर्ड की पेयजल योजना के लिए 15 करोड़ 60 लाख की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत की। तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका शिलान्यास किया था। तीन माह पहले योजना लगभग पूरी हो गई है। योजना का लोकार्पण कैंट बोर्ड रक्षा मंत्री से करवाना चाहता है, लेकिन कोरोना के कारण उनका समय नहीं मिल पा रहा है। लोकार्पण के चक्कर में कैंट बोर्ड कनेक्शन नहीं दे रहा है। बुधवार को स्थानीय निवासी और बीजेपी नेता महेश पांडे ने सीईओ से मिलकर लोगों को जल्द पेयजल कनेक्शन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि योजना का लोकार्पण बाद में भी हो सकता है। फिलहाल कनेक्शन देने शुरू किए जाएं। इस पर कैंट बोर्ड सीईओ ने जल्द ही पेयजल कनेक्शन देने का आश्वासन दिया है।
रक्षा मंत्रालय से पत्राचार चल रहा है। फिलहाल अभी तक रक्षा मंत्री का समय नहीं मिला है। अब कैंट बोर्ड दो-तीन दिन बाद कनेक्शन देना शुरू कर देगा। लोकार्पण वर्चुअल या अन्य माध्यम से या बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
-अभिषेक राठौर, सीईओ, कैंट क्लेमेंटटाउन