फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drink tea in Kulhad, Pepperless for tickets

कुल्हड़ में पी चाय, टिकट लिए पेपरलैस

Thu, 03 Oct 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Drink tea in Kulhad, Pepperless for tickets
देहरादून। गांधी जयंती पर बुधवार को दून स्टेशन पर यात्रियों और रेलकर्मियों ने कुल्हड़ में चाय पी। इसके अलावा मुसाफिरों ने मोबाइल एप के जरिए पेपरलैस टिकट भी लिए। इस दौरान रेलकर्मियों ने स्वच्छता रखने और सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को रेलवे ने स्वच्छता पखवाड़ा का समापन किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में रेलकर्मियों और संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्टेशन परिसर में सामूहिक श्रमदान किया गया। इसके अलावा क्षेत्रीय गांधी आश्रम के सहयोग से गांधीजी के दर्शन, चरखे का प्रदर्शन, खादी स्टॉल के माध्यम से स्वदेशी चीजें अपनाने आदि विचारधारा को जन सामान्य तक पहुंचाने की कोशिश की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मुसाफिरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। स्टेशन परिसर में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित करने के लिए यात्रियों को प्रेरित किया गया। इसके अलावा यूटीएस टिकट ऑन मोबाइल एप की हेल्प डेस्क के कर्मचारियों के द्वारा यात्रियों को पेपरलेस टिकट के प्रयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान स्टेशन निदेशक गणेश चंद ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल, एडीशनल स्टेशन सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल, मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर संजय अमन, मुख्य पार्सल सुपरवाइजर वीके घई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed