{"_id":"657218c4172092c9b90ae3f4","slug":"dress-up-like-a-bride-to-welcome-hospitality-dehradun-news-c-5-1-drn1031-302960-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आतिथ्य स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आतिथ्य स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा दून
विज्ञापन
आज से एफआरआई में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वालों के स्वागत के लिए देहरादून तैयार है। राजधानी की सड़कों, चौराहों और डिवाइडरों को रंग-रोगन से चमकाया गया है। फूलों से सजाया गया है। सड़कों के किनारे दीवारों पर पेंटिंग कर आकृतियां उकेरी गई हैं। सुबह-शाम सड़कों पर सफाई की जा रही है। अधिकतर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर पिछले कई दिनों से शहर में तैयारियां चल रही थी। दून के 13 सड़कों से अतिथियों को गुजरना है। लिहाजा इन सड़कों को चमकाया गया है। मुख्य मार्गों स्थिति बाजारों में दुकानों के आगे एक जैसे साइन बोर्ड लगाए गए हैं। आईएसबीटी से लेकर घंटाघर, हरिद्वार रोड, कुआंवाला तक और राजपुर रोड, एफआरआई तक सड़क के दोनों ओर की दीवारों पर रंग-रोगन किया गया है। सफाई व्यवस्था के लिए शहर के चार जोन में बांटा गया है। सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। खराब स्ट्रीट लाइटें बदली गई हैं।