फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dress compulsion remove from school due to dengue.

आपके बच्चे को न हो डेंगू इसलिए पहनाएं ऐसी ड्रेस

Fri, 25 Sep 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Sep 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
dress compulsion remove from school due to dengue.

डेंगू के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने देहरादून के सभी स्कूल संचालकों को बच्चों को पूरी तरह शरीर को ढ़कने वाली ड्रेस को अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों के पास ऐसी ड्रेस उपलब्ध न होने की दशा में उन्हें साधारण ड्रेस में आने की अनुमति देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अक्टूबर अंत तक सभी स्कूली बच्चों को पूरी बाजू की कमीज पहनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने इस आशय का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


दिन में काटता है डेंगू का मच्छर
उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को बच्चों को पूरी तरह शरीर ढ़कने वाली ड्रेस को अनुमति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चों के पास ऐसी स्कूल ड्रेस उपलब्ध नहीं होगी, तब तक उन्हें सामान्य ड्रेस में आने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश बच्चे दिन के समय स्कूल में होते हैं। ऐसे में उनके स्कूल में संक्रमित होने की आशंका ज्यादा होती है। उन्होंने स्कूल के आसपास पानी जमा न होने देने, परिसर और आस-पास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कूलर, फूलदान, रेफ्रिजरेटर की ट्रे की सफाई करने और पानी की टंकियों को ढ़ककर रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed