अब युवा नहीं दिखा सकेंगे टशन, डिग्री कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सभी महाविद्यालयों में अगले शिक्षा सत्र से ड्रेस कोड लागू होगा। इसे थोपा नहीं जाएगा, बल्कि विद्यार्थियों को विश्वास में लेकर यह व्यवस्था शुरू होगी।
इतना ही नहीं अब प्रदेश भर के छात्रों की डिग्री में संबंधित का फोटो भी लगा होगा और इसे आधार कार्ड से जोड़ने की व्यवस्था भी की जाएगी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने नैनीताल में मीडिया को इसकी जानकारी दी।
कहा कि 58 महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर 15 दिन के अंदर नियुक्ति दी जाएगी। रिक्त चल रहे 750 प्रवक्ता पदों पर लोक सेवा आयोग से नियुक्ति का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल विकल्प के रूप में शिक्षकों की तैनाती होगी। जरूरत पड़ी तो उच्च शिक्षा के लिए चयन आयोग भी गठित किया जा सकता है।
संविदा शिक्षकों का मानदेय 35 हजार रुपये तक किया जाएगा
संविदा शिक्षकों का मानदेय 35 हजार रुपये तक किया जाएगा। वार्षिक कलेंडर में छात्रसंघ चुनाव के लिए एक सप्ताह की अवधि रखी जाएगी। समय पर परीक्षा और इसके परिणाम घोषित करने की भी व्यवस्था होगी। मंत्री ने कहा कि विभाग में अटैचमेंट समाप्त किया जा रहा है।
वहीं, रिटायर शिक्षकों और कर्मियों से ली जा रही सेवाएं एक सप्ताह के भीतर समाप्त कर दी जाएंगी। प्रदेश में उच्च शिक्षा लेने के इच्छुक निर्धन छात्रों को दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी। प्रदेश में विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्या सुनने के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किए जाएंगे।
प्रधानाचार्यों के लिए 10 हजार रुपये तक के बजट की भी व्यवस्था की जाएगी। 10 साल से जमे शिक्षकों का होगा तबादलाउच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि एक स्थान पर 10 साल और इससे अधिक समय से जमे शिक्षकों की सूची तलब की गई है। इनका जल्द तबादला किया जाएगा। कहा कि विवि के रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए नियमावली बनाई जाएगी। राष्ट्रगान और वंदेमातरम आगामी सत्र से शुरू होगा। हर महाविद्यालय में नियमित रूप से झंडा फहराने की व्यवस्था की जा रही है।