फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Draupadi Murmu: CM Pushkar singh dhami i will join PM dinner in honor of President Murmu

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान में पीएम का रात्रिभोज, उत्तराखंड से सीएम धामी होंगे शामिल

Thu, 21 Jul 2022 11:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Jul 2022 11:16 PM IST
सार

24 जुलाई को प्रधानमंत्री भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के बैठक लेंगे। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Draupadi Murmu: CM Pushkar singh dhami i will join PM dinner in honor of President Murmu
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए रात्रिभोज में शामिल होंगे। इस दौरान वे मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर विजयी होने की शुभकामनाएं भी देंगे। उनका शुक्रवार से नई दिल्ली प्रवास का कार्यक्रम है। 24 जुलाई को प्रधानमंत्री भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के बैठक लेंगे।

विज्ञापन


इस बैठक में भी मुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में राज्य स्तर पर पांच करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के अनुश्रवण के लिए बनाए गए कैपिटल डैश बोर्ड और ईएपी डैश बोर्ड की लांचिंग करेंगे। इसके बाद वह ग्राम्य विकास और पलायन आयोग की बैठक करेंगे। इसके बाद उनकी सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक होगी। शाम को मुख्यमंत्री नई दिल्ली के रवाना हो जाएंगे। वह शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रखे गए रात्रिभोज में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उत्तराखंड में आतिशबाजी के साथ मना जश्न, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनका दिल्ली में ही प्रवास का कार्यक्रम है। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। 24 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री राज्यों के विकास से जुड़े भावी एजेंडे और केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। प्रधानमंत्री की बैठक को लेकर राज्य सरकार के अधिकारी होमवर्क में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के प्रगति रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्यादातर विभागों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। 

राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मुर्मू को राज्यपाल, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई
राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुर्मू की यात्रा वास्तव में प्रेरणादायी है। यह एक ऐतिहासिक क्षण हैं। वह देश की पहली जनजातीय और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामय पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तीकरण व स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। इनके अलावा राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल समेत कई अन्य नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को बहुत शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed