फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Draft of Uniform Civil Code Act will be implemented soon

पीएम के जन्मदिवस पर वौद्धिक योद्धाओं को स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित

Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

राजपुर रोड स्थित शहर के एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आकाशगंगा कार्यक्रम में औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरुद्ध युद्ध विषय पर आधारित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून पूरे देश के इतिहास में उत्तराखंड में सबसे पहले लागू किया जाएगा। समिति जैसे ही इसके लिए रिपोर्ट पेश करेगी, कानून को सुझावों के अनुसार लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Draft of Uniform Civil Code Act will be implemented soon

विस्तार

राजपुर रोड स्थित शहर के एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आकाशगंगा कार्यक्रम में औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरुद्ध युद्ध विषय पर आधारित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून पूरे देश के इतिहास में उत्तराखंड में सबसे पहले लागू किया जाएगा। ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। उधर, अतिथियों ने बौद्धिक योद्धाओं को नंदा देवी और बाबा केदार के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि औपनिवेशिक काल में हमने बुरे दिन गुजारे हैं। उससे सात-आठ सौ वर्ष पहले भी दासता का जीवन सभी ने व्यतीत किया था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का नेतृत्व करने वाला देश है। देश का श्रेष्ठ निर्माण हो रहा है। राजधानी से दिल्ली तक आवागमन के लिए बनाए जा रहे एलीवेटेड रोड से अब दिल्ली तक जाने के लिए हवाई यात्रा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सड़क से महज दो घंटे में ही दिल्ली का रास्ता तय किया जा सकेगा। कहा कि पीएम मोदी हम सभी से अधिक राज्य का खयाल रखते हैं। उन्हें राज्य के गांव-गांव का पता है।
विज्ञापन

बताया कि हर गांव के विकास के लिए हर बार भेंट पर चर्चा करते हैं। कहा कि आजादी के बाद देश का विकास उम्मीद के अनुसार नहीं हो सका, लेकिन आज देश के विकास की चर्चा पूरे विश्व में की जा रही है। देश विश्व का नामचीन बाजार हो चुका है। कहा कि समान नागरिक संहिता कानून का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी के सदस्य लगातार इस पर कार्य कर रहे हैं। समिति जैसे ही इसके लिए रिपोर्ट पेश करेगी, कानून को सुझावों के अनुसार लागू किया जाएगा। इस मौके पर कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, डीजीपी अशोक कुमार, गायक नरेंद्र सिंह नेगी, अनंत विजय, बबिता काला आदि को सम्मानित किया गया। संचालन तरुण विजय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed