फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Rakesh of GRUT, Prof. US Rana became President of FUKTA

Dehradun News: ग्रुटा के डॉ. राकेश, प्रो. यूएस राणा बने फुकटा के अध्यक्ष

Tue, 10 Mar 2026 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rakesh of GRUT, Prof. US Rana became President of FUKTA
-गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेज शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

प्रो. संजय पड़लिया और प्रो. मनोज जादौन बने उपाध्यक्ष
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) और फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर एसोसिएशन (फुकटा) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंगलवार को श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में गढ़वाल विवि से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों ने बैठक की।

बैठक में डॉ. राकेश पाठक को ग्रुटा का अध्यक्ष चुना गया। प्रो. संजय पड़लिया व प्रो. मनोज जादौन को उपाध्यक्ष, डॉ. दीपक भट्ट को महासचिव, डॉ. पुनीत सैनी व डॉ. संदीप पोसवाल को संयुक्त सचिव और प्रो. आरके शर्मा, डॉ. रुपेश त्यागी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं, प्रो. यूएस राणा को फुकटा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि प्रो. रश्मि त्यागी रावत व डॉ. हरीश चंद्र जोशी को उपाध्यक्ष, प्रो. हर्षवर्धन पंत को महासचिव, डॉ. पारितोष सिंह व डॉ. विनीता दहिया को संयुक्त सचिव चुना गया। बैठक में डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज, बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की, केएलडीए पीजी कॉलेज रुड़की, चमन लाल डिग्री कॉलेज हरिद्वार, रायसी डिग्री कॉलेज हरिद्वार के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह, प्रो. दीपाली सिंघल, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. सुमंगल सिंह नेगी, प्रो. गोपाल क्षेत्री, डॉ. कमल बिष्ट, डॉ. देवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed