फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Nathani's children's story collections released

Dehradun News: विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. नैथानी के बाल कहानी संग्रहों का किया विमोचन

Tue, 23 Dec 2025 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Dr. Nathani's children's story collections released
- विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- बच्चों को मोबाइल से दूर कर किताब थमाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने आवास पर डॉ. कुसुम रानी नैथानी के बाल कहानी संग्रह गड्ढों का रहस्य, हम हैं होशियार और चल पड़ा पत्थर का विमोचन किया। उन्होंने डॉ. नैथानी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के लिए अच्छे साहित्य की जरूरत है। उम्मीद है कि डॉ. नैथानी भविष्य में भी बच्चों के लिए उत्कृष्ट साहित्य का प्रकाशन करती रहेंगी। तीनों कहानी संग्रहों में बच्चों के लिए विभिन्न विषयों जैसे पर्यावरण व वन संरक्षण, अंधविश्वास निवारण, बाल मनोविज्ञान व दैनिक जीवन से जुड़ी कहानियां लिखी गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चे अपना अधिकांश समय मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य गैजेट्स पर बिता रहे हैं। अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे बच्चों को इन सब से हटाकर किताब थमाएं और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। डॉ. नैथानी की ओर से अब तक हिंदी में आठ सौ से ज्यादा बाल कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। शैलेश मटियानी उत्तराखंड राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार (2015), राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (2016) व कोरोना योद्धा सम्मान (2020) से सम्मानित डॉ. कुसुम रानी नैथानी बच्चों के लिए कई सालों से पाक्षिक बाल समाचार पत्र बालपक्ष का भी संपादन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed