फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Jaipal Singh Chauhan Appointed as Haridwar District BJP President

हरिद्वार: डॉ जयपाल सिंह चौहान पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा, दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष

Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Dr. Jaipal Singh Chauhan Appointed as Haridwar District BJP President
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान एक बार फिर पार्टी हाईकमान का भरोसा जीतने में सफल रहे। भाजपा ने उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कुर्सी सौंपी है। एक बार वह कार्यकारी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। आम कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले डॉ. जयपाल सिंह चौहान को उनके सरल स्वभाव और गुटबाजी से दूर रहने की राजनीति का लाभ मिला। हालांकि उनकी पैरवी सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी कर रहे थे। 

विज्ञापन


भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर अंदरूनी राजनीति पिछले करीब दो महीने से गरमाई हुई थी। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद एक सप्ताह पूर्व पार्टी ने प्रदेश के 10 जिलाध्यक्ष का चयन कर दिया था, लेकिन हरिद्वार समेत तीन जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किए गए थे। रविवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल की ओर से जारी पत्र में डॉ जयपाल सिंह चौहान को एक बार फिर पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई। 
विज्ञापन


बहादराबाद के ग्राम खेड़ली के रहने वाले डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान किसान परिवार से और भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। वे बहादराबाद मंडल के अध्यक्ष के साथ साथ भाजपा के जिला महामंत्री भी रहे। वर्ष 2017 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर के ज्वालापुर क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद डॉ. जयपाल सिंह चौहान को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया था।  बाद में भाजपा ने जब रुड़की और हरिद्वार के संगठनात्मक जिलों को एकीकृत करके हरिद्वार जिला बनाया तब भी पार्टी हाईकमान ने डॉ. जयपाल पर ही विश्वास जताया।  डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed