{"_id":"69dd52dc721ff63e1b011d09","slug":"dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-celebr-dehradun-news-c-5-1-drn1031-945839-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत : जोशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित, छात्र-छात्राओं को दी छात्रवृत्तिI
भारतीय दलित साहित्य अकादमी मसूरी की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।
मंत्री जोशी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर विचार आज भी समानता एवं न्याय की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते हुए समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बतौर अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात लोगों को सम्मानित भी किया है। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।
समिति के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री से आंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण का आग्रह किया। इस पर मंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। अकादमी अध्यक्ष सुनील सोनकर, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व पालिका ओपी उनियाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इस दौरान पुष्पा पडियार, आर्यनदेव उनियाल, अमित गुप्ता, जसबीर कौर, मोहन पेटवाल, गीता कुमाईं, योगिता गोयल, संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, गौरव भसीन, सचिन पंवार, अमित भट्ट, सचिन गुहेर, मदन मोहन शर्मा, निमेष डंगवाल आदि मौजूद रहे।