फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dozens of villages devastated in kedargati

केदारघाटी के दर्जनों गांव तबाह

Fri, 12 Jul 2013 12:40 PM IST
देहरादून/गौरव नौड़ियाल
देहरादून/गौरव नौड़ियाल Updated Fri, 12 Jul 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
dozens of villages devastated in kedargati

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले रोजी रोटी के लिए केदारनाथ के लिए

विज्ञापन
रवाना हुए 107 लोगों की अभी तक घर वापसी नहीं हो सकी। लापता हुए इन लोगों में से ज्यादातर की उम्र भी चासील से कम है।

यात्रा के मद्देनजर अपने कारोबार के लिए निकले थे, इन्हीं चार महीनों में साल भर की आजीविका चलाने के पैसे की जरूरत पूरी की जाती है, लेकिन उनके नहीं लौटने से गांवों में सन्नाटा पसरा है।

और जो जान बचाकर गांव पहुंच भी गए हैं उनके सामने साल भर की रोजी रोटी का संकट। क्योंकि यात्रा बंद होने के बाद केदारघाटी के गांवों की आर्थिकी को तगड़ा झटका लगा है।

107 लोग अब भी लापता
केदारघाटी के लमगौंडी समेत सात गांवों के 107 लोग आज भी लापता है। नौजवानों का इंतजार इन गांवों में आज भी हो रहा है। गुप्तकाशी के आस पास की कुदरती जगहों पर बसे इन गांवों में कुदरत के कहर को लेकर ही पीड़ा है।

ग्रामीणों को इन लोगों के मरने का प्रमाण नहीं मिला तो जिंदा रहने की उम्मीद अभी भी कायम है। इस हादसे में लापता हुए लोगों के बाद गांवों में मरघट सा सन्नाटा टूटने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज की दिनचर्या, सामाजिक गतिविधियां सभी बंद पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed