फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dowry harassment case registered on husband and his family in roorkee

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा जर्द, 2015 में हुई थी शादी

Wed, 22 May 2019 08:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 May 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered on husband and his family in roorkee
दहेज - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने कोर्ट की शरण ली थी।

विज्ञापन


रुड़की के ग्रीन पार्क कॉलोनी नवीन मंडी निवासी जमील की बेटी रेशमा ने की शादी 29 मार्च 2015 को सुभाष नगर, भजनपुरा (नई दिल्ली) निवासी अफजल उर्फ सोनू के साथ हुई थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज कम आने पर रेशमा को प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि 15 अगस्त 2018 को रेशमा अपने मायके आई थी।
विज्ञापन


वह किसी काम से अपने भाई आमिर के साथ मंगलौर गई थी। नहर की पटरी के रास्ते लौटते समय पति व ससुरालवालों मारपीट की थी। इससे आमिर को चोट आई थी। आरोप है कि पीड़िता ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति अफजल, ससुर नेक मोहम्मद, सास जमशीदा, देवर अखलाक, ननदोई जावेद, ननद शीबा, शहजादी और रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed