फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Double lane bridge will be repaired in Paonta Sahib traffic will remain closed for two months Dehradun News

Uttarakhand: यू-विन पोर्टल से टीकाकरण का ले सकेंगे डिजिटल प्रमाणपत्र, गर्भवती और बच्चाें के लिए सुविधाजनक

Thu, 08 Aug 2024 08:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Aug 2024 08:15 AM IST
सार

देशभर में 0 से 01 आयु वर्ग के 2,88,907 बच्चों का पंजीकरण यू-विन पर किया जा चुका है।यू-विन पोर्टल पर अब तक प्रदेश की 280 स्वास्थ्य सुविधाएं व 314 डिलीवरी प्वाइंट पंजीकृत किए गए हैं।।

विज्ञापन
Double lane bridge will be repaired in Paonta Sahib traffic will remain closed for two months Dehradun News
पंजीकरण - फोटो : freepik

विस्तार

केंद्र सरकार के यू-विन पोर्टल से अब अभिभावक बच्चों के टीकाकरण का डिजिटल प्रमाणपत्र ले सकेंगे। गर्भवती और बच्चाें के टीकाकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए इस पोर्टल में प्रदेश की 1,68,326 गर्भवती और शून्य से 01 आयु वर्ग के 2,88,907 बच्चे, एक से पांच आयु वर्ग के 1,41,491 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका हैं। जिन्हें टीकाकरण से संबंधित सभी सूचनाएं व सुविधाएं ऑनलाइन मिल रही है।

विज्ञापन

प्रदेश में सभी गर्भवती व बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण का रिकॉर्ड रखने के लिए केंद्र ने यू-विन पोर्टल शुरू किया है। जिससे जच्चा-बच्चा के टीकाकरण की सभी जानकारियां उनके पंजीकृत मोबाइल पर आसानी से सुलभ हो सके। अल्मोड़ा जिले में 6,186, बागेश्वर में 3,969, चमोली में 6,893, चंपावत में 4,091, देहरादून में 24,753, हरिद्वार में 35,011, नैनीताल में 21,411, पौड़ी में 7,674, पिथौरागढ़ में 7,499।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में 3,460, टिहरी में 8,862, ऊधमसिंह नगर में 33,452 व उत्तरकाशी में 5,065 गर्भवती महिलाएं शामिल है। इसी प्रकार प्रदेशभर में 0 से 01 आयु वर्ग के 2,88,907 बच्चों का पंजीकरण यू-विन पर किया जा चुका है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 9,764, बागेश्वर में 5,275, चमोली में 8,332, चंपावत में 6,366, देहरादून में 53,624, हरिद्वार में 62,488, नैनीताल में 30,677, पौड़ी में 14,132, पिथौरागढ़ में 11,681, रुद्रप्रयाग में 5,026।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में 8,163 बच्चे शामिल
टिहरी में 11,913, ऊधमसिंह नगर में 61,466 व उत्तरकाशी में 8,163 बच्चे शामिल हैं, जबकि 01 से 16 आयु वर्ग के 1,41,491 बच्चों का पंजीकरण किया गया है। यू-विन एप पर गर्भवती और बच्चों का पंजीकरण कराने के बाद जच्चा-बच्चा के टीकाकरण, अलग-अलग अंतराल में लगने वाले टीकों व समय की जानकारी उन्हें पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, क्षेपं सदस्य पर केस; दो गुटों में आपसी तकरार तरम पर

11,942 आशा कार्यकर्ता पंजीकृत

यू-विन पोर्टल पर अब तक प्रदेश की 280 स्वास्थ्य सुविधाएं व 314 डिलीवरी प्वाइंट पंजीकृत किए गए हैं।। इसके अलावा 2,082 सब सेंटर, 11,730 सेशन साइट्स, 2,429 वैक्सीनेटर्स तथा 11,942 आशाएं पंजीकृत की गई हैं।

राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण को लेकर लगातार प्रयासरत है। कई स्वास्थ्य सेवाओं को ऑनलाइन कर आम लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। गर्भवती और बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करने को प्रदेश में यू-विन पोर्टल व एप को बढ़ावा दिया जा रहा है। - डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed