पर्यटकों के लिए खुला गंगोत्री नेशनल पार्क , इन ट्रेकिंग स्थलों का उठाएं लुफ्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए अगले छह माह के लिए शुक्रवार को खोल दिए गए हैं।
सैलानियों के लिए 15 नवंबर तक गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार खुले रहेंगे।
शुक्रवार को पहले दिन छह लोगों ने गंगोत्री नेशनल पार्क में प्रवेश के लिए आवेदन किया था।
इन ट्रेकिंग स्थलों का उठाएं लुफ्त
बता दें कि गंगोत्री नेशनल पार्क के तहत गोमुख, तपोवन, नंदनवन, वासुकीताल, केदारताल, रुद्रगैरा जैसे विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल हैं।
इसके अलावा नैलांग व जादुंग वैली भी यहीं से जाते हैं। 15 अप्रैल से 15 नवंबर तक पार्क अब सैलानियों के लिए खुला रहेगा।
अब गंगोत्री नेशनल पार्क, गोमुख व नेलांग आदि जाने के लिए जिला प्रशासन ने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी की है।