फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's Harsh Shines: Set to Fly the Flag for Karate in Scotland

Dehradun News: दून के हर्ष का कमाल, स्कॉटलैंड में लहराएंगे कराटे का परचम

Fri, 25 Sep 2026 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Doon's Harsh Shines: Set to Fly the Flag for Karate in Scotland
देहरादून। श्री गुरु राम राय विवि के कराटे चैंपियन हर्ष व्यास अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर एक बार फिर भारत का परचम लहराने को तैयार हैं। कॉमनवेल्थ डर्बन साउथ अफ्रीका के गोल्ड मेडलिस्ट हर्ष इस बार नवंबर में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हर्ष ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री दरबार श्री गुरु राम राय महाराज के सज्जादानशीन व विवि के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज ने हर्ष को उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता के लिए शुभाशीष दिया। हर्ष वर्ष 2024 में डर्बन, साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता के सीनियर कुमिते वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इस वर्ष नवंबर में ग्लासगो, स्कॉटलैंड में होने वाली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 34 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हर्ष ने कहा कि खेल में सफलता एक दिन की मेहनत नहीं, हर पल अपनी टाइमिंग, रणनीति और तकनीक पर फोकस करना होता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, हर मुकाबला कुछ नया सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed