फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon won gold medal in football by defeating Champawat.

Dehradun News: फुटबाल में दून ने चंपावत को हराकर जीता स्वर्ण पदक

Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Doon won gold medal in football by defeating Champawat.
Iखेल महाकुंभ में ग्रुप-4 की प्रतियोगिताओं के खेले गए फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

I

Iदून में चल रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में ग्रुप-4 की प्रतियोगिताओं के तहत बृहस्पतिवार को अंडर-17 आयुवर्ग की फुटबाल, हॉकी, बाॅक्सिंग एवं हैंडबाल के फाइनल मुकाबले खेले गए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए फुटबाल के खिताबी मुकाबले में देहरादून ने चंपावत को 5-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।I

Iतृतीय स्थान के लिए आयोजित मैच में पिथौरागढ़ ने ऊधमसिंह नगर को 1-0 से हराकर कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं, हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने चंपावत को 5-4 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 4-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। हैंडबाल प्रतियोगिता में फाइनल मैच में देहरादून ने बागेश्वर को 25-24 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। युवा कौशल विकास केंद्र आमवाला में आयोजित बाक्सिंग प्रतियोगिता 46-48 किग्राभार वर्ग में नैनीताल के रोहन प्रथम, अल्मोड़ा के अरुण द्वितीय और चंपावत के देवांश व नैनीताल के रोहन तृतीय स्थान पर रहे। 48-50 किग्रा भार वर्ग में पौड़ी के विशाल प्रथम, चंपावत के उत्सव द्वितीय और उत्तरकाशी के प्रभात व पौड़ी के विशाल तृतीय स्थान पर रहे। 50-52 किग्रा भार वर्ग में दून के प्रांजल पहले, बागेश्वर के शिवम दूसरे एवं देहरादून के वंश तीसरे स्थान पर रहे। 52-54 किग्रा भार वर्ग में पौड़ी के अभिषेक प्रथम, अल्मोड़ा के सूरज द्वितीय एवं चम्पावत के विकास व रुद्रप्रयाग के साहिल तृतीय स्थान पर रहे। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, उप निदेशक शक्ति सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र रावत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed