फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon University will open for all students from tomorrow

कल से सभी छात्रों के लिए खुलेगा दून विवि

Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Doon University will open for all students from tomorrow
दून विश्वविद्यालय आठ फरवरी से सभी कोर्सों के छात्रों के लिए खुलेगा। सभी कोर्सों की थ्योरी व प्रैक्टिकल की कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी। ऑनलाइन कक्षाएं भी फिलहाल जारी रहेंगी। वहीं, हॉस्टल छात्रों के लिए विवि ने डीएम से कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन

विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शनिवार को परिसर व कक्षाओं में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उप कुलसचिव, मुख्य नियंता व अन्य विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। कुलपति ने कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को प्रवेश के समय कोविड रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी। साथ ही आइसोलेट भी रहना होगा। जिस विभाग में छात्र संख्या अधिक है, उनके छात्रों के प्रवेश का समय अलग निर्धारित किया जा सकता है। कहा कि छात्रों को प्रवेश के समय अभिभावक का सहमतिपत्र लाना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

---
ये रहेंगे नियम
- सभी कक्षाएं ऑफलाइन व ऑनलाइन चलेंगी। छात्र उपस्थिति अधिक होने पर परिस्थिति अनुसार ऑनलाइन कक्षा बंद करने पर विचार किया जाएगा।
- छात्र संख्या अधिक होने पर विभाग अपने स्तर पर समयसारिणी तय कर सकेंगे, ताकि छात्रों की भीड़ न जुट सके।
- आवश्यकतानुसार कक्षाएं शिफ्ट में चलेंगी।
- छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- हॉस्टल के छात्रों को भी प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के समय कोविड जांच रिपोर्ट व अभिभावक सहमतिपत्र दिखाना होगा। अन्य राज्यों के छात्र एक हफ्ते आइसोलेट रहेंगे। हॉस्टल में बेड संख्या भी कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगरानी कमेटी गठित की गई है, जो विवि प्रशासन को हर महीने प्रगति रिपोर्ट सौंपेगी।
---
विवि को आठ फरवरी से सामान्य रूप से खोला जा रहा है। कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। छात्रों की सुरक्षा के लिए डीएम से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है। क्योंकि, विवि ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना वॉरियर की भूमिका निभाई थी। दून विवि देहरादून का पहला उच्च शिक्षण संस्थान भी होगा, जो सामान्य रूप से खुलेगा। - प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed