28 जून को देश के छह शहरों में होगी दून यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एचसी पुरोहित ने बताया कि 28 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे अधिक चार परीक्षा केंद्र देहरादून में बनाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में दो, पटना, लखनऊ, हल्द्वानी, हरिद्वार में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी। विवि के कुलपति प्रो. सीएस नौटियाल ने सभी केंद्रों पर पारदर्शी परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।
छह शहरों में 10 परीक्षा केंद्र
विवि में दो वर्षीय एमबीए के लिए ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार 29 जून को होगा। वहीं, स्कूल ऑफ सोशल साइंस के तहत पहली बार मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू), एमए मनोविज्ञान और एमए सामाजिक मानव विज्ञान आदि कोर्सेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अलावा विदेशी भाषा चाइनीज, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश और जापानीज के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 31 जुलाई तक आवेदन होंगे। इनकी प्रवेश परीक्षा अगस्त में होगी।
छह शहरों में 10 परीक्षा केंद्र
दून विवि की प्रवेश परीक्षा छह शहरों के 10 केंद्रों पर संपन्न होगी। देहरादून में डीडी कॉलेज नींबूवाला गढ़ी कैंट, स्किल शेयर मैनेजमेंट सॉल्यूशन नंदा की चौकी, इन्फाइनाइट डायमेंशन, राजपुर रोड और तुलाज इंस्टीट्यूट में प्रवेश परीक्षा होगी। दिल्ली में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, जनकपुरी, मैरीट्रेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, ओखला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लखनऊ में कोस्मो फाउंडेशन, इंडस्ट्रियल स्टेट गोल मार्केट, हल्द्वानी में क्वींस पब्लिक स्कूल, पटना में टेक्नो पार्क, अशोक राजपथ और हरिद्वार में स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, गुरुकुल परिसर में प्रवेश परीक्षा होगी।