फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon police arrested a man for murder case

यूपी का फरार हत्यारा देहरादून में गिरफ्तार, ऐसे आया पकड़ में

Sun, 09 Apr 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश
अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश Updated Sun, 09 Apr 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
Doon police arrested a man for murder case
Demo Pic

उत्तरप्रदेश शामली में हुई युवक की हत्या के आरोप में पांच दिन से फरार चल रहे एक व्यक्ति रविवार को ऋषिकेश स्थित लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  पुलिस ने आरोपी के गिरफ्त में आने की सूचना शामली पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन

       
पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसीन ने रविवार को पत्रकारवार्ता में बताया की दोपहर 12 बजे गरुड़चट्टी बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान नीलकंठ की ओर जा रही मारुति कार को रोका गया। मारुति कार में चालक समेत दो व्यक्ति थे। एसएसपी ने बताया कि वाहन के कागजातों की जांच के दौरान चालक के बगल में बैठा अमलेश पुत्र राजकुमार निवासी उन थाना झिंझाना, जिला शामली, यूपी वाहन से उतरकर भागने लगा।

विज्ञापन

मारपीट के दो और गुंडा एक्ट के एक मुकदमे में भी है वांछित

Doon police arrested a man for murder case
demo pic

मामला संदिग्ध देख पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि अमलेश पांच दिन से शामली क्षेत्र में हुई एक हत्या का आरोपी है। आरोपी अमलेश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने छोटे भाई विकलेश, अश्वनी और पिता राजकुमार के साथ मिलकर बीती पांच अप्रैल को बंटी पुत्र श्रीचंद निवासी ग्राम उन थाना झिंझाना, जिला शामली यूपी की किसी मामले में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शामली थाने में मारपीट के दो मुकदमे और गुंडा एक्ट के एक मुकदमे में कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने वाहन चालक संजय चौधरी पुत्र पवन सिंह निवासी भोग्गी माजरा तहसील कैराना, थाना झिंझाना, जिला शामली के वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed