फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon players brought glory to the state by performing

Dehradun News: अक्षत, शुभ, शौर्य और राघवेंद्र ने लगाया सोने पर निशाना

Tue, 19 Aug 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Doon players brought glory to the state by performing
I
विज्ञापन

I

I
I

I-सीबीएसई नार्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दून के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मानI

मेरठ में सीबीएसई नार्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। चैंपियनशिप के टीम इवेंट वर्ग में अक्षत नारायण शर्मा, शुभ भंडारी, शौर्य शर्मा और राघवेंद्र भट्ट ने अचूक निशाने से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।




पदक विजेता खिलाड़ियों को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में सोमवार को सम्मानित किया गया। स्कूल के तीरंदाजों ने सात स्वर्ण समेत सात रजत और दो कांस्य पदक जीते। स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, स्कूल के तीरंदाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का नाम रोशन किया। है। प्रतियोगिता में उत्तरी भारत के 200 से भी अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। वहीं, आर्चरी कोच प्रतिभा धामी ने बताया तीरंदाजों ने इंडियन राउंड अंडर-17 बालक वर्ग के एकल मुकाबले में अक्षत नारायण शर्मा ने रजत पदक जीता। मिक्स टीम वर्ग में अक्षत नारायण शर्मा और आनंदिता राणाकोटी ने भी रजत पदक पर निशाना साधा। इंडियन राउंड अंडर-14 गर्ल्स में शनाया भंडारी ने एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा कबीर सिंह, वेदांत त्रिपाठी, विहान धीमान, आरव रावत ने इसी वर्ग के बालक वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। जबकि कबीर सिंह और सानिया भंडारी ने मिक्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। रिकर्व अंडर-17 में एसबीपीएस के तन्मय थापा ने एकल मुकाबले में कांस्य पदक जीता। मिक्स टीम इंवेंट में तन्मय थापा और सुकृति ममगाईं की टीम ने रजत पदक पर निशाना साधा। कंपाउंड राउंड अंडर-17 में राजीव चौहान ने एकल में स्वर्ण और कंपाउंड राउंड अंडर-19 में सुनिधि राजपूत ने एकल में कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed