फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Paonta and Delhi Yamunotri National Highway passes

Dehradun News: हरबर्टपुर में डिवाइडर नहीं, दुर्घटनाओं की बढ़ रही आशंका

Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Doon Paonta and Delhi Yamunotri National Highway passes
I
विज्ञापन

I

I
I

I- सुबह और शाम सड़क पर पार करने में आती है दिक्कत
I

I- वाहनों के भी दुर्घटनाग्रस्त होने का रहता है खतराI

मुख्य बाजार के मध्य से दून पावंटा और दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है। यहां दिनभर रोडवेज बसों और अन्य सवारी वाहनों की आवाजाही रहती है। शाम को भारी वाहनों का आवागमन भी होता है। बाजार क्षेत्र में सड़क पर कहीं भी डिवाइडर नहीं है। इसके चलते लोगोंं को सड़क को पार करने में परेशानी होती है। वहीं दुर्घटनाओं का डर भी बना रहता है।

हरबर्टपुर बाजार सड़क दुर्घटना की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। बाजार से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों की बसें गुजरती है। यहां हरबर्टपुर चौक से ही यात्री बसों में उतरते और बैठते भी है। स्थानीय बाजार होने के कारण यहां काफी भीड़ भी रहती है।
विज्ञापन


सुबह और शाम बाजार में भीड़ और यातायात का दबाव अधिक रहता है। वाहनों का आवागमन लगातार रहता है। जिससे लोगों को सड़क पार करने के लिए भी 20 से 25 मिनट का इंतजार करना पड़ता है। अगर कोई वाहन चालक भी सड़क पार करना चाहे तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन








Iनहीं है कोई तय मानकI

अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि इसके लिए कोई तय मानक नहीं है। जहां पर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग बाजार के बीच से होकर गुजरता है और यातायात दबाव अधिक हैं, वहां डिवाइडर बनाए जाते है। एक निश्चित दूरी पर कट भी दिए जाते हैं।






Iबाजार में सुबह और शाम को सड़क से लगातार वाहन निकलते हैं। अगर किसी को सामान लेने बाजार जाना हो तो बड़ी दिक्कत होती है। दुर्घटना की आशंका भी रहती है। अगर डिवाइडर होते तो दुर्घटना की आशंका कम होती। - वसीम जाफरी, हरबर्टपुर
I

I
I

I
I

Iडिवाइडर न होने से ओवरटेक करने के दौरान वाहन गलत लेन में आ जाते हैं। बाजार का क्षेत्र है तो ऐसे में सड़क दुर्घटना की आशंका रहती है। लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। - मनप्रीत, हरबर्टपुर
I

I
I

I
I

Iवाहनों के लगातार आवागमन से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। बाजार क्षेत्र में डिवाइडर बनाना बहुत जरूरी है। डिवाइडर का निर्माण होगा तो लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी। वाहनों का संचालन भी व्यवस्थित होगा। - संतोष रावत, हरबर्टपुर

I

I
I

I
I

Iसुबह और शाम बाजार क्षेत्र से वाहन लगातार और तेजी से गुजरते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी रहती है। अगर सड़क पार करनी हो तो वाहनों की आवाजाही थमने का इंतजार करना पड़ता है। डिवाइडर बहुत जरूरी है। - विनोद कश्यप, हरबर्टपुरI


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed