फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon naini express delayed, goods train derailed in haridwar

रेलवे की लापरवाही से दून-नैनी एक्सप्रेस हुई लेट तो हरिद्वार में मालगाड़ी पटरी से उतरी

Tue, 13 Nov 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Nov 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
doon naini express delayed, goods train derailed in haridwar
दून-नैनी एक्सप्रेस लेट - फोटो : amar ujala file photo

रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक तरफ दून-नैनी एक्सप्रेस लेट हो गई तो वहीं हरिद्वार में पथरी रेलवे स्टेशन से पत्थर से भरी मालगाड़ी को लेकर चला इंजन ट्रैक से उतर गया। 

विज्ञापन


सोमवार की शाम दून-नैनी एक्सप्रेस के सैकड़ों यात्रियों को करीब एक घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन के रवाना होने का समय हुआ तो पता चला कि इंजन में प्रेशर और लाइट की समस्या है। इसके बाद समस्या ठीक करने में समय लगने के कारण ट्रेन 4:15 के बजाय 5:20 बजे रवाना हो सकी। 
विज्ञापन


वहीं हरिद्वार में पथरी रेलवे स्टेशन से पत्थर से भरी मालगाड़ी को लेकर चला इंजन ट्रैक से उतर गया। हालांकि इससे कोई हानि तो नहीं हुई, लेकिन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। सिंगल ट्रैक होने के चलते दिल्ली से आ रही जनशताब्दी को रुड़की स्टेशन पर रोक दिया गया तो हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बाड़मेर को रोक दिया गया। इससे जनता एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही छोटी क्रेन मंगवाकर इंजन को ट्रैक से हटा दिया गया और रात नौ बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर डलने वाले पत्थरों को मालगाड़ी में भरा गया। मालगाड़ी फुल हो जाने के बाद सोमवार की शाम 6.48 बजे यार्ड से मालगाड़ी को चलाया गया। जैसे ही मालगाड़ी ट्रैक पर चढ़ी तो एकदम से इंजन ट्रैक से नीचे उतर गया। जैसे ही इंजन ट्रैक से नीचे उतरा तो रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना नार्दर्न रेलवे के हेड क्वार्टर भेजकर लक्सर से हरिद्वार-देहरादून ट्रैक पर आने जाने वाली ट्रेनों को रुकवा दिया। जिस समय ट्रैक से इंजन उतरा तो दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस रुड़की स्टेशन पर थी और उसे वहीं पर रोक दिया गया।


दूसरी ओर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 7.10 बजे बाड़मेर एक्सप्रेस को रवाना होना था, लेकिन उसे रोक दिया गया। इसी दौरान जनता एक्सप्रेस आदि को पीछे ही रोक दिया गया। हालांकि इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो सका। सूचना मिलते ही लक्सर जंक्शन और हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधिकारी के साथ आरपीएएफ कर्मी भी पहुंच गए। रेलवे के लक्सर डिवीजन के यातायात निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मालगाड़ी ट्रैक से उतर गई, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed