फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun MLAs spent a lot of money in development Kau Gairola Joshi are ahead Uttarakhand news

Dehradun: विकास में दून के विधायकों ने खूब धन खर्च किया, काऊ, गैरोला, जोशी आगे तो प्रेमचंद व प्रीतम पीछे

Mon, 01 Jan 2024 01:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 01 Jan 2024 01:52 PM IST
सार

विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान ने 271.81 लाख रुपये स्वीकृत कराते हुए 211.53 लाख रुपये खर्च किए। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने नौ महीने में 275.45 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि में से 102.67 लाख रुपये व्यय किए।

विज्ञापन
Dehradun MLAs spent a lot of money in development Kau Gairola Joshi are ahead Uttarakhand news
बजट - फोटो : iStock

विस्तार

2023 में अपने क्षेत्र के विकास में दून के विधायकों ने खूब धन खर्च किया। इनमें विकास के लिए सबसे ज्यादा हाथ खोलने वालों में विधायक उमेश शर्मा काऊ, बृजभूषण गैरोला और गणेश जोशी के नाम सबसे आगे रहे। इसी पंक्ति में विनोद चमोली, सविता कपूर और खजानदास के नाम भी शामिल हैं। लेकिन, प्रेमचंद अग्रवाल और प्रीतम सिंह ने सबसे कम खर्च किया है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023 के अप्रैल से दिसंबर तक के आंकड़ों पर गौर करने पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने 462.94 लाख की राशि स्वीकृत कराते हुए 351.12 लाख रुपये खर्च किए। वहीं, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने 437.62 लाख स्वीकृत कराते हुए 348.20 लाख रुपये खर्च किया। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने 422.48 लाख स्वीकृत कराते हुए 324.43 लाख रुपये विकास कार्यों में व्यय किए।
विज्ञापन


विनोद चमोली के बाद खजानदास और सविता का नंबर
धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने 393.68 लाख स्वीकृत कराते हुए 298.10 लाख रुपये व्यय किए। उनके बाद राजपुर विधायक खजानदास ने 376.16 लाख स्वीकृत कराते हुए 285.66 लाख, कैंट विधायक सविता कपूर ने 344.57 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष 261.11 लाख रुपये खर्च किए। विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान ने 271.81 लाख रुपये स्वीकृत कराते हुए 211.53 लाख रुपये खर्च किए। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने नौ महीने में 275.45 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि में से 102.67 लाख रुपये व्यय किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमचंद अग्रवाल और प्रीतम सिंह ने 50 लाख से कम खर्च किया
ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने 33.60 लाख रुपये स्वीकृत कराते 17.50 लाख रुपये की धनराशि अभी तक व्यय की है। इनके बाद चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने 32.80 लाख स्वीकृत राशि से 27.10 लाख रुपये खर्च किए।


ये भी पढ़ें...New Year : बीते साल को अलविदा...तस्वीरों में देखें नए साल की पहली सुबह का स्वागत, हर की पैड़ी का अद्भुत नजारा

वित्त वर्ष के बीते नौ महीने, पूरे हुए करीब 75 प्रतिशत कार्य
मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 में सभी विधायकों की ओर से विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 723 कार्यों के प्रस्ताव दिए गए। वित्त वर्ष के नौ माह बीतने तक मात्र 75 विकास कार्य पूरे हुए। जबकि, 648 विकास कार्य अभी अधूरे ही हैं। ऐसे में वित्त वर्ष के आगामी तीन महीनों में विकास कार्यों को पूरा करना चुनौती भरा कार्य होगा। वित्त वर्ष 2022-23 के 1505 विकास कार्यों में से अब तक 762 ही पूरे हो पाए हैं। जबकि, 743 योजनाएं आज भी पूरा होने की राह देख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed