{"_id":"068117f439d826a8c18073a28e797f2f","slug":"doon-medical-college-employe-vacation-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून मेडिकल कॉलेज कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून मेडिकल कॉलेज कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल काउंसिल ऑफ उत्तराखंड (एमसीआई) के निरीक्षण से पहले राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। कॉलेज प्रबंधन ने निरीक्षण तक कॉलेज टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। यह निर्देश दून अस्पताल और दून महिला अस्पताल स्टाफ पर भी लागू होंगे।
विज्ञापन
एमसीआई टीम मार्च के दूसरे सप्ताह तक निरीक्षण कर सकती है। एमसीआई टीम ने दिसंबर में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और टीचिंग अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को कॉलेज और टीचिंग अस्पताल में कई तरह की कमियां मिली थीं।
विज्ञापन
स्टाफ की भर्ती भी एमसीआई के मानकों के अनुसार नहीं की गई। हालांकि, ज्यादातर तैयारियों से संतुष्ट होने के बाद टीम ने एक और मौका देते हुए रि-इंस्पेक्शन का आश्वासन दिया। त्रुटियां सुधारने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एमसीआई को पत्र भेजकर दोबारा निरीक्षण का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
सभी तरह के निर्माण कार्य मार्च के पहले सप्ताह तक निपटाने के निर्देश दिए हैं। एमसीआई सूत्रों के अनुसार मार्च के दूसरे सप्ताह तक दोबारा निरीक्षण हो सकता है। इसमें स्टाफ की भी गणना होनी है।
इसलिए कॉलेज प्रबंधन ने सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है।
दूसरी ओर, शाम को अस्पताल के लिए आवश्यक सामान खरीदने को लेकर बैठक हुई। सदस्यों ने एमसीआई दौरे से पहले सभी आवश्यक सामानों की खरीद पर सहमति जताई।