फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon King Rider's team became the champion

Dehradun News: क्रिकेट टूर्नामेंट जीत दून किंग राइडर की टीम बनी चैंपियन

Fri, 19 Dec 2025 02:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Doon King Rider's team became the champion
aaa
- मंजुल सिंह माझिला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मंजुल सिंह माझिला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फाइनल मैच दून किंग राइडर और दून सुपर किंग के बीच खेला गया। इसमें दून किंग राइडर की टीम ने 30 रनों से मैच जीत चैंपियनशिप अपने नाम की।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले गए मुकाबले में किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। कप्तान सुनील सिंह ने 41 और साकेत पंत ने 34 रनों की पारी खेली। दून सुपर किंग के हर्ष उनियाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून सुपर किंग की टीम सात विकेट खोकर 134 रन पर ही सिमट गई। दून किंग राइडर के साकेत पंत और अभय कैंतुरा ने दो-दो विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए साकेत पंत को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। जबकि हर्ष उनियाल को बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर के खिताब से नवाजा गया। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जैसे कार्यों के बीच खेल के लिए समय निकालना तनाव को कम करने जैसा है जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। अंत में विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी अजय सिंह, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला, ललित जोशी, भावना माझिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed