फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon jawan missing for 12 days in Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से दून का जवान लापता

Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Doon jawan missing for 12 days in Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात देहरादून का एक जवान 12 दिन से लापता है। उनका परिवार मूल रूप से रुद्रप्रयाग का निवासी हैं। जवान के लापता होने की सूचना उसकी बटालियन के अधिकारियों ने पत्नी को दी है।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उनके घर पहुंचकर जवान की पत्नी को हिम्मत रखने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार, जवान प्रकाश सिंह राणा का परिवार देहरादून में सैनिक कॉलोनी अंबीवाला में रहता है, जबकि उनका मूल निवास रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में है। वह सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर ठाकला पोस्ट चल रही थी।
विज्ञापन

जवान की पत्नी ममता राणा ने बताया कि उन्हें 29 मई को उनकी बटालियन के सूबेदार मेजर ने लापता होने की जानकारी दी। जवान के परिवार में उनकी पत्नी ममता, 10 साल का बेटा अनुज और सात साल की बेटी अनामिका हैं। शुक्रवार को इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी को साहस के साथ काम लेने की सलाह दी। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed