फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital: Patient dies in ICU complaint on CM portal

Doon Hospital: आईसीयू में मरीज की मौत, सीएम पोर्टल पर शिकायत, परिजनों ने बताया डॉक्टर और स्टॉफ का हाल

Fri, 19 May 2023 12:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2023 12:18 PM IST
सार

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि आईसीयू में लगातार चहलकदमी रहती है। नर्सिंग स्टाफ बातों में इतना व्यस्त रहता है कि उठकर मरीजों को देखते तक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मां की देखरेख के लिए दो अटेंडेंट भी लगाए थे, लेकिन वे आईसीयू के बाहर रहते थे।

विज्ञापन
Doon Hospital: Patient dies in ICU complaint on CM portal
doon hospital

विस्तार

दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। बल्लीवाला चौक निवासी संदीप कोहली ने बताया कि बीती 8 मई को उनकी माता सुमन कोहली (77) के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल में कोविड का इलाज नहीं होने के कारण उन्हें दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन


स्टाफ बातों में व्यस्त, डॉक्टर एक बार राउंड पर आते हैं
संदीप कोहली का आरोप है कि आईसीयू में लगातार चहलकदमी रहती है। नर्सिंग स्टाफ बातों में इतना व्यस्त रहता है कि उठकर मरीजों को देखते तक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मां की देखरेख के लिए दो अटेंडेंट भी लगाए थे, लेकिन वे आईसीयू के बाहर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर सिर्फ एक बार राउंड पर आते थे, जिसके बाद उनका अता-पता नहीं रहता था। संदीप ने बताया कि डॉक्टर ने करीब 10-12 टेस्ट करवाए थे, लेकिन रिपोर्ट दो-तीन दिन बाद आई। 13 मई को उनकी मां की मौत हो गई, जबकि कई जांचों की रिपोर्ट मौत के दो दिन बाद 15 मई तक भी नहीं आ पाईं।


ये भी पढ़ें...Exclusive: देहरादून से काठगोदाम तक वंदे मेट्रो चलाने की तैयारी, जून के अंत तक सामने आएगा डिजाइन

सीएम पोर्टल पर जो शिकायत आती है वह एक सप्ताह में हमारे पास आ जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। -डॉ. यूसुफ रिजवी, एमएस, दून अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed