{"_id":"eb9d2eb73aaac0b23214a057923c3d5d","slug":"doon-hospital-medicine-sold-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बेच रहे अस्पताल से खरीदी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बेच रहे अस्पताल से खरीदी दवा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Aug 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल के बहुत से मरीज ऐसे हैं जो बीमार नहीं हैं लेकिन दवाएं ले रहे हैं। हर हफ्ते बाकायदा दवाएं लोकल परचेज की जाती हैं।
विज्ञापन
इन दवा लेने वालों को कोई रोग नहीं है, फिर भी दवाएं बराबर खरीदी जा रही हैं। यह अस्पताल के अधिकारियों को भी पता है। दरअसल, लोग अस्पताल से दवाएं लोकल परचेज करवाते हैं। इसके बाद मेडिकल स्टोर में जाकर बेच लेते हैं। जो यह हरकत कर रहे हैं वे अपने को मीडियाकर्मी बताते हैं।
दून अस्पताल के मुखिया कहते हैं कि यह पता तो है, लेकिन खबर न लिखें, बुरा मान जाएंगे, उन्हें कंट्रोल कर रहे हैं।