फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital is not being tested for breast cancer

दून अस्पताल में नहीं हो रही ब्रेस्ट कैंसर की जांच

Sun, 21 Feb 2021 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Doon Hospital is not being tested for breast cancer
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब एक साल से ब्रेस्ट कैंसर की जांच नहीं हो पा रही है। इससे महिलाएं निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक केंद्रों से जांच कराने को मजबूर हैं। दून अस्पताल प्रबंधन दावा कर रहा है कि सोमवार से जांच शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए दून अस्पताल को वर्ष 2018 में हंस फाउंडेशन ने मेमोग्राफी मोबाइल वैन दान की थी। खासकर पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर को देखते हुए यह वैन दी गई थी। इसके लिए बाकायदा एक रेडियोलॉजिस्ट और जरूरी स्टाफ भी तैनात किया गया था। दून अस्पताल के अलावा वैन को शिविरों में ले जाकर भी जांच की जाती थी। इस मेमोग्राफी मोबाइल वैन मशीन से रोजाना औसतन 15 महिलाओं की जांच होती थी। कोरोना काल शुरू होने पर दून अस्पताल के कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील होने के बाद यह जांच भी बंद हो गई। तब से यह मोबाइल वैन दून अस्पताल परिसर में ही खड़ी है।
विज्ञापन

अब अस्पताल में ओपीडी, सामान्य मरीज भर्ती और ऑपरेशन शुरू हो गए हैं, लेकिन इस मोबाइल मशीन से जांच शुरू नहीं हो पाई हैं। दून अस्पताल में यह जांच 400 रुपये में हो जाती है। जबकि, निजी अस्पतालों में इसके लिए दो से ढाई हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि कोरोना काल में जांच बंद हो गई थी। अब सोमवार से जांच शुरू होने जा रही है। साथ ही कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के माध्यम से लगने वाले शिविरों में भी मेमोग्राफी मोबाइल वैन ले जाकर ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed