फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital: family member carrying patients on shoulder

दून अस्पताल : मरीजों को स्ट्रेचर और वार्ड ब्वॉय तक नहीं, मरीज को कंधे पर ले जा रहे तीमारदार

Wed, 25 Nov 2020 01:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Doon Hospital: family member carrying patients on shoulder
दून अस्पताल - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

प्रदेश के सबसे बड़े दून अस्पताल में कंधे पर मरीज को ढो रहे तीमारदार का वीडियो वायरल हुआ है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि जब सरकार राजधानी के अस्पताल तक में मरीजों को एक अदद स्ट्रेचर और वार्ड ब्वॉय उपलब्ध नहीं करवा पा रही है तो सुदूर पहाड़ों की तो बात करना भी बेईमानी है।

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक तीमारदार मरीज को कंधे पर उठाकर ले जाता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट करने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने विभाग और सरकार को जमकर कोसा। दूसरी ओर इस बात की चिंता भी जताई कि मरीज कोरोना पॉजिटिव तो नहीं। इसको लेकर अस्पताल में भी काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मरीज को कंधे पर उठाकर लैब तक पहुंचा दिया

अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस खत्री ने बताया कि मामले की जांच कराई गई है। मरीज अस्पताल के किसी कर्मचारी का परिचित था। दुर्घटना में चोट आने के बाद उनको अस्पताल लाया गया था।

इस दौरान त्वचा रोग विशेषज्ञ ने उन्हें फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी (एफएनएसी) कराने को कहा। इस जांच के लिए सैंपल ब्लड बैंक के ऊपर वाली मंजिल पर स्थित लैब में देना होता है। यहां पहुंचने के लिए लिफ्ट या रैंप की व्यवस्था नहीं है। 

इस पर तीमारदार ने मरीज को कंधे पर उठाकर लैब तक पहुंचा दिया। उन्होंने बताया कि मरीज जब अस्पताल पहुंचा था, तब गार्ड ने गेट के पास से उन्हें स्ट्रेचर ले जाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed