फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital doctor resigns, OT will remain closed

Dehradun News: दून अस्पताल के डॉक्टर का इस्तीफा, ठप रहेगी ओटी

Thu, 24 Apr 2025 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Doon Hospital doctor resigns, OT will remain closed
I
विज्ञापन

IIप्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर शिवम डांग ने प्रचार्य को सौंपा इस्तीफा, जल्द होंगे कार्य मुक्त
I

Iदून अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने प्राचार्य को इस्तीफा सौंपा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक चिकित्सक को जल्द ही कार्यमुक्त किया जाएगा। प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सिर्फ एक ही चिकित्सक थे, ऐसे में विभाग में ऑपरेशन भी ठप हो जाएंगे। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ेगी।
I
Iजानकारी के मुताबिक अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ. शिवम डांग फेलोशिप के लिए विदेश जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को 25 फरवरी को इस्तीफा सौंपा था। तभी से वे नोटिस पीरियड पर सेवाएं दे रहे थे। अस्पताल प्रबंधन उनको मई महीने में कार्यमुक्त करने की तैयारी कर रहा है। चिकित्सक के कार्यमुक्त होने के बाद अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में ऑपरेशन पूरी तरह ठप हो जाएंगे। ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। जानकारी के मुताबिक दून अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में हर रोज 4 से 5 ऑपरेशन किए जाते हैं। इसके अलावा ओपीडी में भी हर रोज करीब 40 मरीज पहुंचते हैं। चिकित्सक के जाने के बाद इन मरीजों को भटकना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान में अस्पताल में एक ही प्लास्टिक सर्जन हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iएनएबीएच के साथ ओपीडी की जिम्मेदारी संभालेंगे डॉ. खंडूरी
I
I
I
Iजानकारी के मुताबिक प्लास्टिक सर्जन डॉ. शिवम डांग के जाने के बाद ओपीडी की जिम्मेदारी एनएबीएच प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र खंडूरी संभालेंगे। हालांकि चिकित्सक ऑपरेशन नहीं करेंगे। उधर अभी नए चिकित्सक की तैनाती के लिए भी कोई प्रक्रिया गतिमान नहीं है। ऐसे में मरीजों को लंबे समय तक परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iअस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. शिवम विदेश जा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनको जल्द कार्यमुक्त किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया गतिमान है। डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेजI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed