फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon firm stole GST of Rs 1.65 crore by showing fake bill Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: फर्जी बिल दिखा दून की फर्म ने की 1.65 करोड़ की जीएसटी चोरी, राज्य कर विभाग की जांच में हुआ खुलासा

Sun, 18 Feb 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Feb 2024 11:48 AM IST
सार

सरकारी विभागों से टेंडर प्राप्त करने वाली कई फर्मों द्वारा जीएसटी चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर आयुक्त राज्य कर के निर्देश पर टीम ने फर्म स्वामी के दून यूनिवर्सिटी स्थित व्यापार स्थल एवं घर पर जाकर जांच की।
 

विज्ञापन
Doon firm stole GST of Rs 1.65 crore by showing fake bill Dehradun Uttarakhand news in hindi
जीएसटी चोरी - फोटो : Istock

विस्तार

राजधानी के दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक फर्म का फर्जी बिल दिखाकर 1.65 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। फर्म ने दिल्ली की जिन फर्मों के बिल दर्शाए थे, उनके प्रमाण नहीं मिले हैं। राज्य कर विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है। यह फर्म प्रचार सामग्री की आपूर्ति करती है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग को सरकारी विभागों से टेंडर प्राप्त करने वाली कई फर्मों द्वारा जीएसटी चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर आयुक्त राज्य कर के निर्देश पर सहायक आयुक्त मनमोहन असवाल एवं टीका राम चन्याल की टीम ने फर्म स्वामी के दून यूनिवर्सिटी स्थित व्यापार स्थल एवं घर पर जाकर जांच की।

विज्ञापन


इसमें पाया गया कि फर्म ने उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से लगभग 18 करोड़ का भुगतान प्राप्त किया है। फर्म ने जीएसटी चोरी के उद्देश्य से दिल्ली की कुछ फर्मों के फर्जी इन्वाइससे बोगस इन्वाइस प्राप्त किए। इन फर्मों के पास बेचे गए माल की न तो खरीद थी और न ही उसके परिवहन का कोई प्रमाण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्म के घोषित व्यापार स्थल पर कोई काम होता नहीं पाया गया

गोपनीय जांच एवं डाटा एनालिसिस में मिला कि ये बोगस फर्में टायर की खरीद अस्तित्वहीन फर्मों से दिखा रही थी और आगे दून की फर्म को पेंटिंग, फ्लैक्स की बिक्री दिखा रही थी। प्रथम दृष्ट्या लगभग 1.65 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आया है। फर्म के घोषित व्यापार स्थल पर कोई काम होता नहीं पाया गया।



ये भी पढ़ें...Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू

फर्म स्वामी ने घर पर जांच के दौरान 33.20 लाख रुपये जमा कराए। बाकी टैक्स की ब्याज सहित वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, हरिद्वार ने भी जीएसटी चोरी कर रही फर्मों पर कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये जमा कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed