फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Business School wins Manfest Trophy

दून बिजनेस स्कूल ने जीती मैनफेस्ट ट्रॉफी

Sun, 24 Nov 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Doon Business School wins Manfest Trophy
दून बिजनेस स्कूल के तीन दिवसीय प्रबंधकीय महोत्सव ‘मैनफेस्ट-2019’ की ट्रॉफी दून बिजनेस स्कूल ने अपने नाम की। मैनफेस्ट में देश के 60 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मैनफेस्ट में गायिका प्रतिभा सिंह बघेल के सुरों पर छात्र जमकर थिरके। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डेविल्स एडवोकेट में दून बिजनेस स्कूल के नीरज प्रथम और आदित्य झा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, इक्फाई यूनिवर्सिटी के नबील अब्दुल्लाह तीसरे नंबर पर रहे। शीपरेक में पहले तीन स्थानों पर दून बिजनेस स्कूल रहा। केस स्टडी में पहला स्थान दून बिजनेस स्कूल की यशी जोशी, श्रेया भट्टाचार्य की टीम रही। दूसरे स्थान पर इक्फाई यूनिवर्सिटी की देबजनी सेन, अर्पण घोष, साईं किरण की टीम रही। डम्ब सिराड में डीबीएस के नमन दुबे, श्रेष्ठ सिंह एवं ए. सरकार की टीम प्रथम, एसएचआरयू की गरिमा, अदनान, आदित्य की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। गायिका प्रतिभा सिंह बघेल की गायकी सुनकर मौजूद लोग थिरकते दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के चेयरमैन मोहित अग्रवाल, संस्थापक एसके अग्रवाल, ट्रस्टी डॉ. अंजुम अग्रवाल, निदेशक डॉ. राजेश, प्रिंसपल आईजी गुलाटी, सुरेंद्र मेहरा, ललित कुमार, जयवीर त्यागी, डॉ. नितिन, नवज्योति सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed