फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon brought STF to the directors of fake companies

पॉवर बैंक ठगी मामला: फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर को दून लाई एसटीएफ

Thu, 24 Jun 2021 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Doon brought STF to the directors of fake companies
पॉवर बैंक एप से करोड़ों की ठगी के मामले में एसटीएफ एक आरोपी को दिल्ली से दून लेकर आई है। यह आरोपी कई कंपनियों में डायरेक्टर है। इसकी कंपनियों में इस ठगी से संबंधित 60 करोड़ रुपये से अधिक की ट्रांजेक्शन हुई है। इसमे से एंसटीएफ ने 3.36 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों शेल कंपनी के डायरेक्टर हिमांशु कपूर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसे एसटीएफ बुधवार को पूछताछ के लिए देहरादून लेकर आई है। छह अन्य के खिलाफ बी वारंट जारी कराए गए हैं। हिमांशु मूल रूप से लुधियाना पंजाब का रहने वाला है। वह शेल, एडेंक्सटर कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड आदि जैसी कई कंपनियों में डायरेक्टर है।
विज्ञापन

इन कंपनियों के सह निदेशक चीनी (चाइना) मूल के हैं। इसमें कई के नाम सामने भी आ चुके हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह कभी चीन मूल के लोगों से मिला नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर हुई बातचीत के आधार पर ही उन्होंने अनुबंध किया। इसकी एडेक्सटर कांसेप्ट नाम की कंपनी में 53 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने के साक्ष्य मिले हें। एसएसपी ने बताया कि अब तक करीब छह करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में फ्रीज कराए गए हैं। अब तक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, छह आरोपियों को अन्य प्रदेशों से लाने के लिए बी वारंट जारी कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने किया इंटरपोल से पत्राचार
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता चीन निवासी का नाम सामने आया है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एसटीएफ ने इंटरपोल को पत्र लिखा है। इसके अलावा अन्य चीनी नागरिकों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed