फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon bar association election, candidate file nomination.

दून बार एसोसिएशन: आधे से अधिक पदों पर सीधा मुकाबला

Wed, 17 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
doon bar association election, candidate file nomination.

दून बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष सहित आधे से अधिक पदों पर इस बार सीधा मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा एक बार फिर आमने-सामने होंगे, लेकिन अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला 24 फरवरी को 2671 मतदाता करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशनों में से एक दून बार एसोसिएशन के विभिन्न 11 पदों के लिए मंगलवार को 33 सदस्यों ने नामांकन किया। जिसमें छह पदों पर दो दावेदारों के मैदान में होने से सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष पर दो दावेदार
अध्यक्ष पद के लिए एसोसिएशन के पूर्व सचिव रघुवीर सिंह कठैत के ताल ठोकने के बाद नामांकन न करने से अध्यक्ष पद के लिए दो ही दावेदार आमने-सामने हैं। वहीं, सह सचिव पद के लिए सबसे अधिक सात दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं। लाइब्रेरियन, थ्री प्लस कार्यकारिणी सदस्य, थ्री प्लस महिला कार्यकारिणी सदस्य, फाइव प्लस, सेवन प्लस और टेन प्लस कार्यकारिणी सदस्य के लिए इस बार सीधा मुकाबला है।


11 पदों के लिए 33 ने किया नामांकन
दून बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के लिए दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक विभिन्न 11 पदों के लिए 33 दावेदारों ने नामांकन कराया। वहीं, तीन से पांच बजे तक का समय नाम वापसी के लिए रखा गया था। चुनाव अधिकारी दीपक अहलुवालिया और चित्ररंजन त्रिवेदी ने कहा कि मतदान 24 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से होगा।

इन्होंने किया नामांकन
अध्यक्ष पद
मनमोहन कंडवाल एवं राजीव शर्मा

उपाध्यक्ष
दीपक कुमार, मनोज कुमार सुंद्रियाल, मोहम्मद आसिफ खान व शंभू प्रसाद ममगाई

सचिव
अनिल गांधी, अनिल कुमार शर्मा, अनिल पंडित

सह सचिव
अमित डंगवाल, अनिल सिंह बिष्ट, अरविंद कुमार शर्मा, भानुप्रताप सिसौदिया, नीरज अग्रवाल, उपेंद्र पाल सिंह वर्मा, संजय कुकरेती

ऑडिटर
आशुतोष गुलाटी, मानवेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र कुमार, शेर सिंह

लाइब्रेरियन
ललित भंडारी एवं आरएस भारती

थ्री प्लस कार्यकारिणी सदस्य
कृष्ण कुमार व रघुवीर सिंह गुसांई

थ्री प्लस महिला कार्यकारिणी सदस्य
प्रमीला रावत, तसनीन आइसा

फाइव प्लस कार्यकारिणी सदस्य
अनिल कुमार, प्रवीन कुमार व वर्तिका त्रिपाठी

सेवन प्लस
बसंत देव आर्या व सुखवीर सिंह

टेन प्लस
जितेंद्र दुग्गल व विनोद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed