{"_id":"5845978b4f1c1be672447eae","slug":"dont-return-black-money-of-jandhan-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनधन के खातों में पहुंचा पैसा न लौटाएं: राधा मोहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनधन के खातों में पहुंचा पैसा न लौटाएं: राधा मोहन
ब्यूरो/ अमर उजाला, खानपुर (हरिद्वार)
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राधा मोहन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के खानपुर में हुई रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राधा मोहन ने कहा कि आज उत्तराखंड में जनधन खातों में औसतन लगभग 58 हजार रुपये जमा हो चुके हैं। पीएम मोदी की तर्ज पर उन्होंने खातों में आए पैसे को न लौटाने की अपील की।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि ने कहा कि मोदी सरकार में देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश में वो सरकार नहीं रही है, जो आतंकवादियों से दामाद जैसा व्यवहार करती थी। देश में अब आतंकवादियों के सफाए का काम चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांगेस ने देश में 60 साल राज किया, लेकिन इन 60 सालों मे गरीब-गरीब और अमीर और अमीर होते चले गए, कांग्रेस सरकार ने गरीबों को कुछ नहीं दिया, लेकिन मोदी सरकार गरीबों के लिए ही काम कर रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव हिसंह चैंपियन, रानी देवयानी, राजेन्द्र, मदन शास्त्री, नीटू भाटी, अरूण पंवार, अमित प्रधान, ब्रिजेश, मदन अवाना, भगत सिंह, पिंकी चौधरी, विकास चौधरी आदि अनेक शामिल रहे।