फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Donate blood today at IMA Blood Bank and Himalayan Hospital Jollygrant

आज आईएमए ब्लड बैंक और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में करें रक्तदान

Fri, 01 Oct 2021 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Donate blood today at IMA Blood Bank and Himalayan Hospital Jollygrant
देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आईएमए ब्लड बैंक, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करेंगे। इस दौरान लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

चकराता रोड स्थित आईएमए ब्लड बैंक और जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल ब्लड बैंक में आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी कमल साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष एक अक्टूबर को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। हिमालयन ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. मनीष रतूड़ी ने बताया कि भारत में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के जनक डॉ. जय गोपाल जॉली के योगदान को देखते हुए उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रोमिल भटकोटी ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में प्रात: 10 से दोपहर दो बजे और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के रक्त केंद्र में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक शिविर आयोजित होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed