{"_id":"575d74714f1c1b2a3e11b844","slug":"donate-blood-and-publish-in-newspaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"करें रक्तदान और अखबार में छा जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करें रक्तदान और अखबार में छा जाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका दीजिये अपने खून को किसी की रगों में बहने का, ये लाजवाब तरीका में कई जिस्मों में जिंदा रहने का...जी हां। रक्तदान करके आप ना केवल कई जिंदगियां बचा सकते हैं बल्कि कई जिस्मों में जिंदा भी रह सकते हैं।
विज्ञापन
अगर आपने भी अभी तक रक्तदान नहीं किया तो तैयार हो जाएं। आज भी रक्तदान करने वाले महादानियों के अमर उजाला में फोटो प्रकाशित किए जाएंगे। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
अभियान के तहत आज रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के फोटो और सेल्फी प्रकाशित की जाएगी। रक्तदान करने से पहले आपको अमर उजाला में फोन नंबर 9760757378 पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
रक्तदान करते हुए फोटो या सेल्फी खींचकर आप हमें व्हाट्स एप कर सकते हैं। इसके साथ ही ब्लड बैंक से मिलने वाला डोनर कार्ड भी अनिवार्य रूप से दिखाना होगा। अमर उजाला रक्तदाताओं के फोटो प्रकाशित करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदान करेगा।
14 को पुलिस लाइन में होगा रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन और उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून को पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने जिलेभर के पुलिसकर्मियों से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की है।
बंजारावाला में लगेगा शिविर
14 जून को ही बंजारावाला चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास स्थानीय लोगों के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। डीएवी महाविद्यालय के पूर्व महासचिव जोगेंदर रावत ने बताया कि पूर्व प्रधान दयाल सिंह रावत, मंजीत सिंह रावत, सुरेंद्र पाल, उप प्रधान प्रकाश डंगवाल, पूर्व सचिव एसजीआरआर ललित पंवार, महासचिव सूर्यकांत समेत बड़ी संख्या में आस-पास के लोग आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
15 को डॉल्फिन में होगा रक्तदान
15 जून को डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। डीन स्टूडेंट वेलफेयर विपुल गर्ग ने बताया कि अमर उजाला के माध्यम से उन्हें ब्लड बैंकों में खून की कमी के संबंध में जानकारी मिली है। जिसके बाद संस्थान ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
17 को हर्रावाला में लगेगा शिविर
प्रार्थना सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन 17 जून को हर्रावाला में स्वैच्छिक रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगा। सोसाइटी अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया कि शिविर में व्यापारी, स्थानीय लोग और आस-पास के ग्रामीण भी सहयोग करेंगे। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर दवाएं वितरित करेंगे।