फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dogs roaming around company garden

कंपनी नहीं 'डॉग गॉर्डन' कहिए जनाब...

Sun, 08 Sep 2013 11:27 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 08 Sep 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
dogs roaming around company garden

मसूरी के कंपनी बाग में नियम कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसे संचालित करने वाली एसोसिएशन किसी भी नियम का कायदे का पालन नहीं कर रही है।

विज्ञापन


यहां पर पूरे दिन आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, लेकिन प्रबंधन इस तरफ ध्यान नहीं देता। जबकि आवारा कुत्ते पर्यटकों के लिए खतरा बन गए हैं।

कहीं कुत्ते न काट खाएं
यहां आने वालों को डर लगा रहता है कि कहीं कुत्ते उन्हें काट न खाएं। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा का कहना है कि कंपनी बाग में एक दुकानदार कुत्तों को पनाह देता है।
विज्ञापन


आवारा कुत्तों को कई बार बाहर किया गया। लेकिन वह पहुंच जाते हैं। कंपनी बाग का रख-रखाव करने वाली वेलफेयर एसोसिएशन ने बाग में प्रवेश के लिए शुल्क में बढ़ोतरी तो कर दी लेकिन सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेलफेयर एसोसिएशन को लीज पर दिया
यही नहीं नगरपालिका से हुए अनुबंध और शर्तों को भी एसोसिएशन ने दरकिनार कर दिया है। छह-सात साल पहले नगरपालिका ने कंपनी बाग को वेलफेयर एसोसिएशन को लीज पर दिया था, जिसमें कई शर्तें थीं।

पहले गार्डेन में प्रवेश शुल्क पांच रुपये था। अनुबंध में तय था कि शुल्क में बढ़ोतरी से पहले कई पहलुओं पर विचार किया जाएगा, लेकिन एसोसिएशन ने समय-समय पर अपने तरीके से प्रवेश शुल्क में वृद्धि कर दी।

स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को शुल्क में छूट देने का प्रावधान था, जिसका अब बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed