फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dogs eat cow dead body in srinagar hospital

अस्पताल के 'कूड़ाघर' में एक हफ्ते से सड़ रहा गाय का शव, नोंच-नोंच कर खा गए कुत्ते

Wed, 20 Dec 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 20 Dec 2017 09:50 PM IST
dogs eat cow dead body in srinagar hospital

अस्पताल के कूड़ाघर बने परिसर में एक गाय हफ्तेभर से मरी पड़ी है, कुत्ते उसे नोंच-नोंच कर खा गए। लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में एक हफ्ते से मरी गाय सड़ रही है।



कुत्ते उसको नोचकर खा रहे हैं। जहां- तहां पॉलिथीन और नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। बावजूद इसके बेस अस्पताल  प्रबंधन  उदासीनता अपनाए हुए हैं। बेस अस्पताल की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है।


अस्पताल के आवासीय और अनावासीय परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। अस्पताल के दूसरे प्रवेश द्वार की बात करें, तो इसके बाईं ओर पॉलिथीन कचरे का ढेर लगा है। इससे महज 50 कदम आगे मेडिकल एप्रोच रोड की ओर भी पॉलिथीन कचारा फैला है।

विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं ली सुध

dogs eat cow dead body in srinagar hospital

इसी ढेर में गाय का शव एक हफ्ते से पड़ा हुआ है। हैरानी की बात है कि यहां से गुजरने वालों ने गाय के ऊपर कूड़ा फेंका। लेकिन किसी ने इसके निस्तारण या बेस अस्पताल प्रबंधन को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी।

इसके ठीक सामने इंटर्न हॉस्टल है। जहां गार्ड तैनात रहते हैं। सफाई कर्मी हॉस्टल की सफाई करने आते हैं। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लंबे समय से शव पड़े होने की वजह से अब इससे बदबू भी आने लगी है। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुरेश जैन का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा होने पर वह सफाई करने की बात कहते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed