फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dogs are dangerous for people

जरा संभलकर... यहां कुत्ते शिकार पर हैं

Mon, 12 Aug 2013 08:42 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
dogs are dangerous for people

देहरादून की अधिकांश सड़कों, गलियों में रात के वक्त आवारा कुत्तों का आतंक कायम है। कोई दोपहिया वाहन चालक इन गलियों से निकल जाए तो कुत्तों के झुंड उसे शिकार की तर्ज पर दौड़ा देते हैं। आलम यह है कि शहर में पिछले तीन माह में 68 लोगों को रात के वक्त दोपहिया वाहन पर जाते हुए कुत्ते काट चुके हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, इस अवधि में 50 से ज्यादा लोग कुत्तों से बचने की कोशिश में वाहन भगाने या अचानक मोड़ने के कारण फिसलकर चोटिल हुए हैं। हैरत की बात यह है कि हर रोज इस बाबत शिकायत आने के बावजूद नगर निगम ने अब तक आवारा कुत्तों का आतंक खत्म करने की पहल नहीं की है।
विज्ञापन


‘चीता’ भी जता चुके परेशानी
आम जनता ही नहीं, आवारा कुत्तों से चीता पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। रात के वक्त सड़कों, मोहल्लों की निगहबानी करने वाले चीता पुलिसकर्मी इस संबंध में कुछ समय पूर्व एसएसपी केवल खुराना से शिकायत कर चुके हैं। पुलिस विभाग से यह शिकायत निगम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..तो कौन संभाले इन्हें
दो साल पहले नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी की कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन पीएफए सचिव गौरी मौलखी ने कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद कोर्ट ने कार्रवाई रोक दी थी। इसके बाद से निगम ने अभियान नहीं चलाया है। ऐसे में आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, निगम कई बार कुत्तों को शहर से बाहर छोड़ चुका है लेकिन वे हर बार लौट आते हैं।

यहां है कुत्तों का आतंक
शक्ति विहार, माजरा एमडीडीए कालोनी डालनवाला, दिलाराम चौक, कैनाल रोड, पटेलनगर, ब्रह्मपुरी, ब्राह्मणवाला, राजेंद्र नगर, दीपलोक कालोनी, हरिद्वार रोड, गुरु रोड, पार्क रोड, चंदर नगर, बंजरावाला रोड, चुक्खूवाला, खुड़बुड़ा, नेशविला रोड, अधोईवाला, नालापानी रोड, सहस्रधारा रोड आदि

रैबीज का खतरा
सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों के टीकाकरण की कोई व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में वे जानलेवा रोग रैबीज का सबब बन जाते हैं। रैबीज खतरनाक वायरल संक्रमण है जो नर्वस सिस्टम पर असर डालता है। कुत्ते के काटने से रैबीज का विषाणु जख्म से शरीर में प्रवेश कर दिमाग तक पहुंच जाता है, जिससे दिमाग में सूजन आ जाती है। यह रोगी की जान ले सकता है। हालांकि, सावधानी और शुरुआती स्तर से ही इलाज कराने पर जान बचाई जा सकती है।

उपचार
कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत अच्छी तरह धोकर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। घाव धोने से 80 प्रतिशत जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। डाक्टर की सलाह पर 24 घंटे के भीतर पहला एंटी रैबीज इंजेक्शन जरूर लगवाएं। घाव पर पट्टी नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा घरेलू नुस्खों, मसलन घाव पर मिर्च आदि बिल्कुल न लगाएं।


हम आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए फिर अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार पहले कानूनी अनुमति ली जाएगी। इस काम को मुख्य नगर चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे।
- हर्षवर्धन मिश्रा, एएमएनए

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed