फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dog team's Katy and two investigation officers honored on Unity Day

Dehradun News: एकता दिवस पर श्वान दल की कैटी व दो विवेचना अधिकारी सम्मानित

Wed, 01 Nov 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dog team's Katy and two investigation officers honored on Unity Day

विज्ञापन
एकता दिवस पर श्वान दल की कैटी व दो विवेचना अधिकारी सम्मानित



-ऊधमसिंहनगर में कई अपराध के खुलासों में की है खोजी कैटी ने पुलिस की मदद

-हरिद्वार में बच्ची की हत्या का खुलासा करने वाले दो विवेचना अधिकारी सम्मानित

-पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 82 पुलिसकर्मियों को दिए गए पदक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऊधमसिंहनगर श्वान दल में तैनात खोजी कैटी को और उसके ट्रैकर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कैटी ने जिले के कई गंभीर अपराधों की गुत्थियां सुलझाने में पुलिस की मदद की है। इस मौके पर हरिद्वार में छह माह के बच्चे की हत्या का खुलासा करने वाले और डीडीहाट में वृद्धा की हत्या का खुलासा करने वाले विवेचना अधिकारी को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा कुल 82 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। इससे पहले डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

---------------

अति उत्कृष्ट विवेचना पर 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार

इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान व दरोगा शंभू सिंह सजवाण
I
Iकेस:
I
Iहरिद्वार में तीन नवंबर 2019 को दीपक कुमार बलूनी ने अपने छह माह के पुत्र के गायब होने की सूचना कनखल पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच दरोगा शंभू सिंह सजवाण को दी गई। गुमशुदगी में बच्चे की मां की संदिग्धता पाए जाने पर उससे पूछताछ हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बच्चे को उसने मारकर नदी में बहा दिया है। इसके बाद हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद विवेचना इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान को सौंपी गई। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया, जिसके आधार पर न्यायालय ने बच्चे की मां को गत छह अक्तूबर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

I
I
I
I---------------
I
I
I
I
I
Iकेस:
I
I
I
I13 मई 2023 को पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र में खाई में एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान 73 वर्षीय हीरा देवी के रूप में हुई। इंस्पेक्टर हिमांशु पंत ने मुकदमे की जांच शुरू की जिसके तहत 100 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली गई। इसके साथ ही 50 लोगों से पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर हिमांशु पंत ने प्रकाश में आई एक कार के चालक को बिंदुखाता लालकुआं, नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। उसने महिला से तीन लाख रुपये लूटे थे। उन्हें भी बरामद कर लिया गया। पांच दिन के भीतर इस मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I------------
I
Iश्वान कैटी व हैंडलर हेड कांस्टेबलि योगेंद्र सिंह राघव
I
ऊधमसिंहनगर के श्वान दल में तैनात डॉग कैटी और उसके हैंडलर हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह राघव को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉग कैटी ने जिले के कई गंभीर अपराधों के खुलासे में पुलिस की मदद की है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed