फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dog Show in Dehradun German dogs didnt like cold in Dehradun spending day under AC and fan

Dehradun: डॉग शो...जर्मन शेफर्ड ने बिखेरा जलवा, पर कुत्तों को रास नहीं आई दून की ठंड, एसी-पंखे में गुजरा दिन

Sat, 13 Dec 2025 09:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Dec 2025 09:36 PM IST
सार

देहरादून में शनिवार को डॉग शो आयोजित हुआ। डॉग शो में पहुंचे आठ विदेशी जर्मन शेफर्ड पहुंचे थे। जर्मन शेफर्ड ने जलवा बिखेरा, लेकिन कुत्तों को दून की ठंड रास नहीं आई।

विज्ञापन
Dog Show in Dehradun German dogs didnt like cold in Dehradun spending day under AC and fan
देहरादून में डॉग शो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून वैली कैनाल क्लब की ओर से पुलिस लाइन में डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के साथ ही यूपी, हरियाणा समेत 125 जर्मन शेफर्ड पहुंचे और प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। पहले दिन शो में आठ विदेशी जर्मन शेफर्ड भी शामिल हुए।

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित डॉग शो में पहले दिन जर्मन शेफर्ड का शो हुआ। इसमें कई राज्यों के लोग अपने-अपने जर्मन शेफर्ड को लेकर पहुंचे। शो में तीन महीने से चार साल तक के जर्मन शेफर्ड शामिल हुए और प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। प्रतीक गर्ग ने बताया कि दो दिवसीय डॉग शो के दूसरे दिन रविवार को देश के साथ विदेशों से भी 400 अलग-अलग प्रजाति के कुत्ते शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन 40 साल से इस शो को करा रहा है। इसके अलावा देवभूमि पेट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से निशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया।

विज्ञापन


जर्मनी के कुत्तों को रास नहीं आई दून की ठंड, एसी-पंखे में गुजरा दिन
जर्मनी के कुत्तों को दून की ठंड रास नहीं आई। किसी जर्मन शेफर्ड को एसी तो किसी को पंखे की हवा में रखा गया। दरअसल, जर्मनी में काफी ठंड होती है। दिसंबर से फरवरी के बीच में वहां का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के आसपास रहता है, जिससे कड़ाके की ठंड होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: बर्फबारी के बाद हिमस्खलन पर कैमरों से रहेगी नजर, रैणी आपदा से लिया कंपनी ने सबक, नियमित होगी निगरानी

ऐसे में जलवायु परिवर्तन का सीधा असर इन नस्ल के कुत्तों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। आठ कुत्तों को कुछ समय पहले ही जर्मनी से भारत इम्पोर्ट किया गया। डॉग शो में दून पहुंचे इन जर्मन शेफर्ड को एसी तो किसी को पंखे में रखा गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed