{"_id":"5837ead84f1c1b042a13afa9","slug":"dog-save-youth-life-from-boar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअर ने किया युवक पर हमला तो कुत्ते ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअर ने किया युवक पर हमला तो कुत्ते ने बचाई जान
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी/पाबौ
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
DOG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी जिले के बालीकंडारस्यू पट्टी क्षेत्र के ग्राम बुरांसी चुनिया गांव में खेत में काम कर रहे युवक पर सुअर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
युवक के साथ गए कुत्ते ने उसकी जान बचाई। युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उनके शोर मचाने पर सुअर जंगल की तरफ चला गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमर सिंह (29) पुत्र बरदास सिंह बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे घर के समीप खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान सुअर ने उस पर हमला कर दिया। अमर सिंह ने बताया कि जब सुअर ने उस पर हमला किया तो उसका पालतू कुत्ता सुअर पर झपट पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद सुअर उसे छोड़कर कुत्ते पर हमलावर हो गया। उसने शोर करके आसपास काम कर रहे अन्य किसानों को बुलाया। जब तक लोग आते सुअर उसे घायल कर चुका था। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल ने बताया कि अमर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि जंगली सुअरों के आतंक से किसानों को खेती करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन जंगली सुअरों से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।