फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dog bite two girls in roorkee

जंगली कुत्तों ने दो बच्चियों पर किया हमला, कर दिया बुरा हाल

Fri, 30 Mar 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 30 Mar 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
dog bite two girls in roorkee
dog bite in roorkee - फोटो : amar ujala

रुड़की में रामपुर-सोनाली नदी के किनारे सब्जी के खेत में परिजनों के साथ गई दो बच्चियों पर जंगली कुत्तों ने हमला कर दिया। घायल दोनों बच्चियों को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


मोहनपुर पांडा निवासी सईद ने सोलानी नदी के किनारे सब्जी बोई हुई है। सुबह वह सब्जी लेकर मंडी गया हुआ था। जबकि बच्चे खेत के आसपास खेल रहे थे।

शुक्रवार सुबह 10 बजे कुत्तों का एक झुंड बच्चियों पर टूट पड़ा। इतनी देर में कुत्तों ने फरहीन (11) का मुंह नोचकर लहूलुहान कर दिया। सना पुत्री यूसुफ पर भी कुछ कुत्ते टूट पड़े।

विज्ञापन

किसानों ने हो-हल्ला कर सना को जैसे-तैसे कुत्तों के चंगुल से बचाया

dog bite two girls in roorkee
कुत्तों के एक झुंड ने फक्कड़ बाबा पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था
बच्चियों की चीख सुनने के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने हो-हल्ला कर सना को जैसे-तैसे कुत्तों के चंगुल से बचाया।

उसके बाद परिजन दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों को भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के ठेकेदार मृत पशुओं को आसपास फेंक दे रहे हैं। इसका मांस खाकर जंगली कुत्ते पल रहे हैं। यही कुत्ते क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने हुए हैं। कुछ साल पहले भी कुत्तों के एक झुंड ने फक्कड़ बाबा पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। 

नगर निगम के ठेकेदार रामपुर-सोनाली नदी के किनारे मृत पशुओं के अवशेष नहीं फेंकते। यदि ऐसा हो रहा है तो उसे दिखवाया जाएगा। 
- चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed