{"_id":"58bcf8e54f1c1b9069e7f140","slug":"doctors-posting-in-hill-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"महकमे को नहीं पता कितने डॉक्टरों ने दिया गच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महकमे को नहीं पता कितने डॉक्टरों ने दिया गच्चा
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों में सेवा देने का वादा करके पहले तो पढ़ाई में भारी छूट ले ली और फिर गच्चा देकर खिसकने वाले चिकित्सकों का कोई ब्यौरा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में एमबीबीएस स्तर के डाक्टरों के 56 फीसदी पद खाली पड़े हैं। विशेषज्ञों के 75 फीसदी पदों पर डाक्टर नहीं हैं। धोखेबाज डाक्टरों पर अर्थदंड लगाने के कैबिनेट के फैसले को दो महीना भी गुजर गया, लेकिन अभी तक जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी रिपोर्ट भेज कर स्वास्थ्य महानिदेशालय को यह नहीं बता पाए हैं कि ऐसे कितने डॉक्टर कार्रवाई की जद में आते हैं। इन डाक्टरों का बॉंड चिकित्सा शिक्षा विभाग रखे हुए है, इस वजह से महानिदेशालय इनके खिलाफ एफआईआर नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पूरे डाक्टर हों। चिकित्सीय सेवाएं न मिलने से लोग मर रहे हैं, हल्की-फुल्की बीमारियां गंभीर रूप ले रही हैं। डाक्टर न होने से केंद्रीय स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरू ही नहीं हो पा रहीं। स्थिति सुधारने के लिए बॉंडेड डाक्टर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब यह ठगी का धंधा बन गया। सस्ती पढ़ाई करके डाक्टर कुछ दिन के लिए ज्वाइन करते हैं और फिर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
चिंता का विषय यह है कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में बॉंड की व्यवस्था तो कर दी गई है, लेकिन गच्चा देने वाले डाक्टरों के खिलाफ कोई कुछ नहीं कर पा रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग कहता है कि एमबीबीएस, एमडी, एमएस की पढ़ाई तक उसकी जिम्मेदारी है, बाद में तो डाक्टर स्वास्थ्य विभाग में चला जाता है।
स्वास्थ्य विभाग बताए कि कौन सा डाक्टर गायब हुआ है और कार्रवाई करे। डाक्टर जो बॉंड भरते हैं, वह चिकित्सा शिक्षा विभाग के पास रहता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर बॉंड उसे ट्रांसफर कर दिया जाए तो शर्तों को देखकर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाए। हालत यह है कि कैबिनेट के फैसले के बाद भी दोनों विभाग बस शिकवा-शिकायत तक सीमित हैं और लोग बिना इलाज तकलीफ झेलने और मरने को मजबूर हो रहे हैं।
स्वीकृत पद, खाली पद
पौड़ी गढ़वाल- स्वीकृत पद 370, खाली 243
रुद्रप्रयाग-स्वीकृत पद 95, खाली 60
उत्तरकाशी-स्वीकृत पद 140, खाली 89
चमोली-स्वीकृत पद 173 , खाली 127
देहरादून-स्वीकृत पद 357, खाली 135
टिहरी-स्वीकृत पद 222, खाली 159
हरिद्वार-स्वीकृत पद 180, खाली 116
पिथौरागढ़-स्वीकृत पद 191, खाली 123
बागेश्वर-स्वीकृत पद 101, खाली 62
चंपावत-स्वीकृत पद 91, खाली 54
अल्मोड़ा-स्वीकृत पद 302, खाली 183
ऊधम सिंह नगर-स्वीकृत पद 179, खाली 114
नैनीताल-स्वीकृत पद 314 , खाली 164
चिकित्सा शिक्षा विभाग को डाक्टरों की सूची भेज दी गई है। बॉंड की शर्तों के मुताबिक नौकरी ज्वाइन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। इस संबंध में रिमाइंडर भी भेजे गए।
- डा. प्रेमलाल, अपर निदेशक, महानिदेशालय
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डाक्टर स्वास्थ्य विभाग को दे दिए, कितने डाक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया। यह स्वास्थ्य विभाग बताएगा। वैसे अपर सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी में हल निकाला जाएगा।
- डा. आशुतोष सयाना, निदेशक चिकित्सा शिक्षा