{"_id":"5894a6744f1c1b953fe81051","slug":"doctors-online-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में डॉक्टरों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में डॉक्टरों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Feb 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के डॉक्टरों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुक्रवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अब डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऑनलाइन फार्म भरने के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क भी ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा।
उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. डीडी चौधरी ने बताया कि आईटी विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सारी व्यवस्था पूरी कर दी है। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस, एमडी, एमएस डाक्टर ऑनलाइन फार्म भरने के साथ अपने सारे अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन शुल्क भी ऑनलाइन देंगे। ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं का प्रोविजिनल रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जब उन्हें इंटर्नशिप के बाद सर्टिफिकेट मिल जाएगा तो इसे स्थायी रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा बाहर से उत्तराखंड आने वाले डाक्टरों को प्रदेश में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें अपने राज्य से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना पड़ेगा। उत्तराखंड काउंसिल उस राज्य की काउंसिल को पत्र भेजकर सत्यापन कराएगी। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से डाक्टरों को आसानी होगी।
वेबसाइट: www.ukmedicalcouncil.org