फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors in the hospital, officers and employees absent from the office

एसडीएम के निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले नदारद

Thu, 18 Aug 2022 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Doctors in the hospital, officers and employees absent from the office
उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल ने छावनी क्षेत्र स्थित सरकारी दफ्तरों व शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह देखकर वह हैरान रह गए कि अस्पताल से डॉक्टर व कर्मचारी गैरहाजिर थे। बीईओ कार्यालय में तो सभी स्टाफ नदारद थे। वहीं बाल विकास कार्यालय डाटा ऑपरेटर के भरोसे चल रहा था। शराब की दुकान पर भी अनियमितता मिली।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में अधिकारी व कर्मचारियों की मनमानी के कारण आम आदमी परेशान है। इसका खुलासा एसडीएम के निरीक्षण के दौरान भी हुआ। एसडीएम सौरभ असवाल बुधवार को छावनी क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों एवं शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। हालात देखकर वह काफी नाराज हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन डॉक्टर व तीन क्लर्क गैरहाजिर मिले। दवाओं के स्टॉक रजिस्टर में भी कमियां पाई गई। एसडीएम ने चिकित्सा अधीक्षक को स्टाफ पर सख्ती बरतने व रिपोर्ट सीएमओ को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय में तो सबसे बुरा हाल था। सभी स्टाफ नदारद थे। बाल विकास कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मात्र डाटा ऑपरेटर मिला। शेष कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डाटा ऑपरेटर ने बताया कि सीडीपीओ के पास चकराता के साथ ही कालसी का भी चार्ज है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उच्च न्यायालय नैनीताल गए है। बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रोस्टर बनाकर एक सप्ताह चकराता और एक सप्ताह कालसी में उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। दुकान पर रेट लिस्ट नहीं मिली। ओवर रेटिंग व अन्य सूचनात्मक बैनर भी नहीं लगाए गए थे। शराब खरीदने पहुंचे कुछ ग्राहकों ने एसडीएम से ओवर रेटिंग की शिकायत की। उन्होंने कर्मचारियों कों निर्देशित किया कि दो दिन के भीतर स्टॉक पुस्तिका, रेट लिस्ट, यहां ओवर रेटिंग नहीं ली जाती जैसे सूचनात्मक बैनर लगे होने चाहिए। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed