11 साल की लड़की के पेट से निकाला 750 ग्राम बालों का गुच्छा, डॉक्टर्स ने बताई ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 साल की लड़की के पेट में जब दर्द हुआ तो उसकी जांच में होश उड़ गए। पेट में बालों का गुच्छा देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के शिशु शल्य चिकित्सा, शिशु रोग एवं एनेस्थिसिया विशेषज्ञों की टीम ने 11 साल की नाबालिग के पेट का सफल आपरेशन कर 750 ग्राम के बालों का गुच्छा निकाला।
एक घंटे तक चली सर्जरी के बाद नाबालिग को पेट दर्द की आराम मिल गया है। डॉक्टरों का कहना है कि एक दो दिन में नाबालिग को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक लांगा रोड निवासी 11 वर्षीया नाबालिग सरोज को 30 जुलाई को पेट में दर्द की शिकायत पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना अग्रवाल ने नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिशु शल्य चिकित्सक डॉ. मधुकर मलेठा की टीम ने नाबालिग की सर्जरी कर उसके पेट से 750 ग्राम के बालों के गुच्छे को निकाला। डॉ. अर्चना अग्रवाल ने बताया कि कुछ बच्चों में साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर की वजह से अलग-अलग चीजों को खाने की प्रवृति बन जाती है।
वर्षों तक नहीं गलता पेट में बाल
गेस्ट्रो सर्जन डा. अभय कुमार के मुताबिक इस तरह के ज्यादातर समस्या लड़कियों में देखने को मिल रही है। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक पौड़ी निवासी सतीश चंद्र की बेटी आकांक्षा को बार-बार उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत थी।
अक्सर बचपन में बाल चबाने वाली लड़कियों में यह शिकायत मिल रही है। बाल चबाने पर पेट में बाल 25 साल बाद भी नहीं गलता। उसका गुच्छा बनने लगाता है और मरीज को उल्टी की शिकायत शुरू हो जाती है।
इससे पहले भी देहरादून में दो केस ऐसे ही आ चुके हैं। पहले दून अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने पौड़ी जिले कीबजवाड़ निवासी 16 वर्षीय आकांक्षा के पेट से दो किलो का बाल का गुच्छा निकाला गया है। एक महीने के भीतर पेट में बाल का गुच्छा (ट्राइकोविजार) होने का दूसरा मामला सामने आया है।
अल्ट्रासाउंड किए जाने पर रिपोर्ट नार्मल आ रही थी, लेकिन इलाज के बावजूद उसकी समस्या कम नहीं हो रही थी। अस्पताल के गैष्ट्रो सर्जन डा. अभय कुमार के मुताबिक इंडोस्कोपी के बाद पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा होने का पता चला। इसके बाद ऑपरेशन कर बालों का गुच्छा निकाला गया। ऑपरेशन के बाद आकांक्षा की स्थिति सामान्य है।